आगामी 17 जुलाई को होने वाली आंशिक चन्द्र ग्रहण कुछ इलाकों को छोड़कर पूरे देश में देखा जा सकेगा। भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजकर 31 मिनट से चन्द्रग्रहण शुरू होगा और शाम चार बजकर 20 मिनट पर खत्म हो जाएगा।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार चन्द्रमा पर पृथ्वी की छाया धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी और सबसे ज्यादा आंशिक चन्द्रग्रहण तीन बजकर 01 मिनट पर देखा जा सकेगा।
इस दौरान चन्द्रमा का आधे से थोड़ ज्यादा हिस्सा पृथ्वी की छाया से पूरी तरह ढक जाएगा। अरुणाचल प्रदेश के सुदूर उत्तर-पूर्वी हिस्से को छोड़कर भारत के अन्य सभी स्थानों से आंशिक चन्द्रग्रहण देखा जा सकेगा।
इसे ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका तथा दक्षिणी अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों, सुदूर उत्तरी स्केंडिनेविया को छोड़कर पूरे यूरोप तथा पूर्वोत्तर को छोड़कर समूचे एशिया में भी देखा जा सकेगा। आंशिक चन्द्रग्रहण दो घंटा 59 मिनट तक रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



