पश्चिमी उपनगर गोरेगांव के अंबेडकर नगर के खुले नाले में गिरे डेढ़ वर्ष के दिव्यांश सिंह का शुक्रवार को तीसरे दिन भी पता नहीं चला।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार की रात बच्चा नाले में गिर गया था और तब से बचाव कार्य आज बंद कर दिया है आपको बता दे कि बच्चे का अभी तक मिला नहीं। बुधवार की रात बच्चा लगभग 10 बजे खुले नाले में गिर गया और यह सब वहां लगे सीसीटीवी में दिख रहा है।
सीसीटीवी के फुटेज से पता चला कि दिव्यांश रात में घूम रहा था और सड़क के किनारे बिजली के खंभे में लगे बाक्स से टकरा कर वह नाले में गिर गया। नाला लगभग तीन से चार फुट गहरा और इस नाले का पानी लगभग 10 से 15 फुट गहरे दूसरे सीवर में चला जाता है।
लगातार बारिश और बहते नाले के कारण बचाव कार्य में परेशानी हो रही है, इसके बावजूद बचाव कार्य जारी है।


Download Android App
Download iOS App



