शहीद दिवस पर लगाए गए प्रतिबंधों के मद्देनजर जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास आधार शिविर से शनिवार को अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई जिसके बाद यात्रियों का नया जत्था रवाना नहीं हो सका। पुलिस सूत्रों ने बताया, “शहीद दिवस के मद्देनजर घाटी में प्रतिबंध लगाए जाने के मद्देनजर एहतियात के तौर पर यात्रा स्थगित कर दी गई।”

उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों की तरफ से निर्देश जारी होने के बाद ही अमरनाथ यात्रियों के नए जत्थे को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। शुक्रवार को यहां के आधार शिविर से 5395 तीर्थयात्री कश्मीर के हिमालय पर स्थित अमरनाथ गुफा के बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए जबकि यात्रा शुरू होने के बाद से अभी तक जम्मू से 58,427 पंजीकृत तीर्थयात्री अधिकारिक तौर पर रवाना हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



