ब्रिटेन के एक उच्च न्यायालय ने बुधवार को भगोड़ हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर दी। इससे पहले भी अदालत ने नीरव मोदी की जमानत की अर्जी को तीन बार खारिज कर चुकी है।
नीरव मोदी की जमानत याचिका को खारिज करते हुए अदालत ने कहा कि उसके पास ऐसे प्रमाण हैं कि हीरा कारोबारी जमानत के बाद जांच को प्रभावित कर सकता है। न्यायाधीश ने कहा, ‘‘ हमारे पास ठोस प्रमाण हैं कि जमानत की अर्जी देने वाला व्यक्ति और वे जो उसके पक्ष में हैं जांच और गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।
बिश्केक जाने के लिए पाकिस्तान के वायुक्षेत्र से उड़ान नहीं भरेगा मोदी का विमान : विदेश मंत्रालय
हस्तक्षेप और रुकावट पैदा की जा सकती है।’’ पंजाब नेशनल बैंक के साथ अरबों रुपये की धोखाधड़ी करने और धनशोधन के मामले में नीरव मोदी भारत में वांछित है। ब्रिटेन से प्रत्यर्पित कर उसे भारत लाने के लिए अदालत में मामला चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



