पिछली सरकार द्वारा 16वीं लोकसभा के दौरान जारी 10 अध्यादेशों की प्रतियां बृहस्पतिवार को संसद के दोनों सदनों में पेश की गयीं। संसदीय कार्य राज्य मंत्रियों अर्जुन राम मेघवाल और वी मुरलीधरन ने क्रमश: लोकसभा और राज्यसभा में इन अध्यादेशों की प्रतियां सदन के पटल पर रखीं।
इन अध्यादेशों में तीन तलाक से संबंधित मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अध्यादेश शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (संशोधन) अध्यादेश, जम्मू कश्मीर आरक्षण (संशोधन) अध्यादेश, आधार और अन्य विधियां (संशोधन) अध्यादेश, होम्योपैथी केंद्रीय परिषद (संशोधन) अध्यादेश, विशेष आर्थिक क्षेत्र (संशोधन) अध्यादेश आदि की प्रतियां भी दोनों सदनों के पटलों पर रखी गयीं।


Download Android App
Download iOS App



