पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की हड़ताल का आज रविवार को छठा दिन है और आंदोलनकारी चिकित्सकों का कहना है कि वे राज्य सरकार से बात करने को तैयार हैं हालांकि बैठक स्थल को लेकर फैसला संचालन इकाई द्वारा किया जाएगा। इससे पहले हड़तालरत डॉक्टर इस बात पर अड़े थे कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बातचीत के लिए एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल आना चाहिए।

शनिवार को एक आंतरिक बैठक के बाद डॉक्टरों ने अपने रुख में नरमी का संकेत दिया और कहा कि वे किसी भी तरह की बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन बैठक स्थल का चयन बाद में किया जाएगा। इससे पहले डॉक्टरों ने राज्य सचिवालय में बैठक का मुख्यमंत्री का आमंत्रण ठुकरा दिया था।
जूनियर डॉक्टरों के संयुक्त फोरम के एक प्रवक्ता ने कहा, “हम आज संचालन इकाई की बैठक के दौरान अगले कदम के बारे में फैसला करेंगे। हम किसी भी तरह की वार्ता के लिए तैयार हैं। बैठक के लिए आयोजन स्थल पर फैसला जल्द किया जाएगा।”


Download Android App
Download iOS App



