बम की धमकी के बाद लंदन में हुई एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Summary :

बताया कि एयर इंडिया का बोइंग 777 विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 10.15 बजे (भारतीय समयानुसार, दोपहर बाद 2.45 बजे) के करीब हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा।

सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के मुंबई से अमेरिका के नेवार्क जा रहे विमान में बम होने की सूचना मिलने के बाद विमान को लंदन में उतारकर उसकी जाँच की गयी। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की कि उड़न संख्या एआई 191 को गुरुवार को एहतियात के तौर पर लंदन के स्टैंस्टेड हवाई अड्डे पर उतारा गया क्योंकि उसमें बम होने की धमकी मिली थी। 
हालांकि प्रवक्ता ने फिलहाल इससे ज्यादा कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। वहीं, स्टैंस्टेड हवाई अड्डे ने ट्वीट कर बताया कि एयर इंडिया का बोइंग 777 विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 10.15 बजे (भारतीय समयानुसार, दोपहर बाद 2.45 बजे) के करीब हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा। 

मेट्रो में महिलाओं की मुफ्त यात्रा का प्रस्ताव नहीं मिला : हरदीप सिंह पुरी

एसेक्स पुलिस हवाई अड्डे पर पूरी तरह मुस्तैद थी। विमान को रनवे से दूर एकांत जगह पर ले जाया गया। एयर इंडिया के विमान की पूरी जाँच की जा रही है जबकि स्टैंस्टेड हवाई अड्डे के रनवे पर अब विमानों की आवाजाही सामान्य है।

Desk Team