कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं को चेताया कि जो सरकारी योजनाओं में या किसी अन्य तरह से भ्रष्टाचार में शामिल हैं उन्हें जेल भेजा जाएगा।
राज्य की मुख्यमंत्री बनर्जी ने यह चेतावनी ऐसे समय दी है जब नदिया जिले में संगठन की बैठक हुई है जहां तृणमूल कांग्रेस को दो में से एक लोकसभा सीट पर भाजपा के हाथों हार झेलनी पड़ी।
नदिया जिले से एक वरिष्ठ तृणमूल नेता ने कहा, ‘‘’हमारी पार्टी प्रमुख ने हमें भ्रष्टाचार में शामिल होने के खिलाफ चेताया है और हमसे कहा है कि अगर हमने किसी से ‘कट मनी’ ली है तो उसे वापस किया जाए।
उन्होंने हमसे कहा है कि अगर कोई सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए ‘कट मनी’ लेते हुए पाया गया तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’


Download Android App
Download iOS App



