पश्चिम बंगाल में हिंसा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को आज पुनः स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा स्थापित की और विद्यासागर कॉलेज में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।
गौरतलब है की 15 मई को अमित शाह के रोड शो के दौरान टूटी मूर्ति का आरोप बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस ने एक-दूसरे पर लगाया था। ममता ने इसे बंगाल अस्मिता से जोड़ते हुए चुनाव के बाद नई मूर्ति स्थापित करने का वादा किया था। ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग के साथ-साथ विद्यासागर द्विशतवार्षिक समारोह समिति द्वारा आमंत्रित किया गया था।

ममता बनर्जी ने बंगाल के मंत्रियों, बुद्धिजीवियों, शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति में प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कांस्य की बनी इस अर्धप्रतिमा को कॉलेज स्ट्रीट में स्थित विद्यासागर कॉलेज में ले जाया जाएगा जहां 14 मई को प्रतिमा तोड़े जाने की घटना हुई थी।
विवाद के दौरान ममता बनर्जी ने वादा किया था कि वह जल्द से जल्द नई अर्धप्रतिमा की स्थापना करवाएंगी। राज्य शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि अर्धप्रतिमा को उसी जगह पर स्थापित कर दिया जाएगा जहां पहले पुरानी प्रतिमा थी। ममता बनर्जी इसके कॉलेज के प्रवेश द्वार पर विद्यासागर की पूर्ण प्रतिमा का भी अनावरण करेंगी।


Download Android App
Download iOS App



