कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेना की ‘डॉग यूनिट’ के योग कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर करते हुए सरकार पर तंज किया और कहा कि यह ‘न्यू इंडिया’ है। गांधी ने ट्विटर पर ‘डॉग यूनिट’ के एक योग कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, ‘‘न्यू इंडिया।’’
उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें ‘डॉग यूनिट’ से जुड़े जवानों के साथ खोजी कुत्ते भी योगासन की मुद्रा में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने रांची और कई मंत्रियों ने अलग अलग जगहों पर योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
राहुल गाँधी के ‘न्यू इंडिया’ वाले ट्वीट पर भाजपा नेताओं का हमला
राहुल के ट्वीट पर गृहमंत्री अमित शाह ने किया हमला। शाह ने कहा कि कांग्रेेस का ये ट्वीट नकारात्मकता को दर्शाता है. आज पहले तीन तलाक का समर्थन कर उनकी नकारात्मकता देखने को मिली। इसके बाद राहुल गांधी ने योग दिवस का मजाक बनाया और हमारी सेना का अपमान किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांघी के ट्वीट का जवाब दिया।
किरण रिजिजू ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
अभिनेता और नेता परेश रावल ने भी इसको लेकर ट्वीट किया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा के जरिए राहुल गांधी के इस ट्वीट पर जवाब दिया गया है. उन्होंने ट्वीट किया-



Download Android App
Download iOS App






