राहुल गांधी ने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील

Summary :

राहुल गांधी ने कहा, “मैं बाढ़ प्रभावित राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए जो भी कर सकते हैं वो करें।”

देश में कई हिस्सों में आई बाढ़ के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘केरल, कर्नाटक, असम और बिहार में बाढ़ की हालत गंभीर है। लाखों लोग फंसे हैं या विस्थापित हो चुके हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बाढ़ प्रभावित राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए जो भी कर सकते हैं वो करें।’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैं प्रार्थना करता हूं कि बाढ़ का पानी जल्द कम हो।’’ 

केरल के कई इलाके भारी बारिश की चपेट में हैं और मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। ये चार जिले भारी वर्षा और तेज हवाओं की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के सूत्रों ने कहा कि यह अलर्ट इदुक्की, मलप्पुरम, कोझीकोड और वायनाड में जारी किया गया है। 

Desk Team