कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के बाढ़ प्रभावित लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपदा के समय उनके द्वारा दिखाई गई बहादुरी और शालीनता अभिभूत करने वाली है। गांधी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि वह वायनाड के उन लोगों के प्रति गर्व के साथ रवाना हो रहे हैं जिनका वह प्रतिनिधित्व करते हैं।

वह बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित दो दिन की वायनाड यात्रा पूरी करने के बाद मंगलवार की सुबह केरल से रवाना हुए। उन्होंने लिखा, ‘‘इस आपदा के समय दिखाई गई बहादुरी और शालीनता अभिभूत करने वाली है। आपका सांसद होना सम्मान और खुशी की बात है। धन्यवाद केरल।’’
सोनभद्र हत्याकांड : मायावती ने सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- घडियाली आंसू बहाना बंद करें
गांधी ने वायनाड जिले के सबसे प्रभावित पुथुमाला और मलप्पुरम जिले में निलाम्बुर के निकट कवलप्पारा समेत कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। कांग्रेस नेता ने केन्द्र और राज्य सरकारों से बाढ प्रभावित लोगों की मदद किये जाने का अनुरोध किया था।


Download Android App
Download iOS App



