स्टालिन के बेटे उधयनिधि बने DMK की युवा इकाई का प्रमुख

Summary :

अभिनेता एवं द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन के बेटे उधयनिधि को बृहस्पतिवार को पार्टी की युवा इकाई का सचिव नियुक्त किया गया है। द्रविड़ पार्टी में उनका यह पहला पद है।

चेन्नई : अभिनेता एवं द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन के बेटे उधयनिधि को बृहस्पतिवार को पार्टी की युवा इकाई का सचिव नियुक्त किया गया है। द्रविड़ पार्टी में उनका यह पहला पद है। 
दिलचस्प है कि स्टालिन 34 साल तक युवा इकाई के सचिव रहने के बाद 2017 में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। पिछले साल अपने पिता एम करूणानिधी के निधन के बाद वह पार्टी के अध्यक्ष बने। 
पार्टी नेताओं ने उधयनिधि को ‘युवा कमांडर’ बताया और उनकी नई भूमिका का स्वागत किया है। 
द्रमुक के मुख्यालय में नज़ारा त्यौहार जैसा रहा और उधयनिधि को पार्टी में अहम जिम्मेदारी मिलने का स्वागत करने के लिए पटाखे फोड़े गए। 
द्रमुक के उप महासचिव वी पी दुरईसामी ने कहा कि उधयनिधि की नियुक्ति से समूची पार्टी खुश है। हर पार्टी को युवा शक्ति की जरूरत होती है। यह एक सही कदम है जिससे हम सब खुश हैं। 
एमडीएमके के वाइको समेत द्रमुक के सहयोगियों ने उधयनिधि की नियुक्ति का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि वह सफलतापूर्वक अपने कर्तव्य पूरे करेंगे। 
द्रमुक के महासचिव के अन्बझागन ने यहां एक विज्ञप्ति में बताया उधयनिधि मौजूदा सचिव एमपी सामीनाथन का स्थान लेंगे। 

Shera Rajput