Himachal Pradesh/Mandi: कंगना रनौत के बयान पर हिमाचल की राजनीति गरमाई हुई है और शायद इसलिए भी कंगना रनौत को ‘कंट्रोवर्सी क्वीन’ कहा जाता है। हालिया, बयान में तो उन्होंने कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी और हिमाचल से कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वीरभद्र सिंह के बेटे पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दिया है।
Highlights:
- कंगना के भाषण पर भारी बवाल
- कांग्रेस नेता विक्रमादित्य ने कंगना पर किया पलटवार
- हिमाचल की मंडी से चुनाव लड़ सकते हैं विक्रमादित्य सिंह
मंडी लोकसभा से बीजेपी के टिकट चुनाव मैदान में उतरी कंगना रनौत अपने ही अंदाज़ में निशाना साध रही हैं। मनाली में एक चुनाव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कंगना रनौत ने दिवंगत कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य पर निशाना साधा है।
एक पप्पू दिल्ली में दूसरा हिमाचल में’- कंगना
दरअसल, कंगना ने विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा कि एक पप्पू दिल्ली में है तो एक पप्पू हिमाचल में है। कंगना ने कहा कि नवरात्रि में माँ दुर्गा की पूजा होती है, लेकिन कांग्रेसी मुझे बदनाम कर रहे हैं। कंगना ने कहा कि क्या मैं फ़िल्मी दुनिया में हूं तो कलंकित हूं। उन्होंने चैलेंज करते हुए कहा की यह किसी के माँ बाप की रियासत नहीं है कि मैं यहां से चली जाउंगी।
कंगना रनौत के हमले पर विक्रमादित्य सिंह ने किया पलटवार
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कांग्रेस के लिए जिस शब्दावली का प्रयोग किया है ऐसी भाषाशैली का इस्तेमाल आज तक हिमाचल जैसी पवित्र धरती पर नहीं हुआ होगा। उन्होंने इस शब्दों की जगह स्थानीय मुद्दों की बात करनी चाहिए थी। कुछ दिन पहले ही मनाली में सदी की सबसे बड़ी त्रासदी आई थी…उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि क्या आप एक दिन भी त्रासदी के समय मनाली आई थी?…आप मुंबई में क्या खाती हैं, क्या पीती हैं, ये हिमाचल प्रदेश के मुद्दे नहीं हैं। आप मंडी के लिए क्या करना चाहती हैं इसपर बात करें।
विक्रमदित्य सिंह के मंडी सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें
कंगना ने ऐसे वक्त पर विक्रमादित्य को निशाने पर लिया है जब उनके मंडी लोकसभा सीट से लड़ने की अटकलें हैं। अभी उनकी मां प्रतिभा सिंह मंडी से सांसद हैं। वे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति की प्रमुख भी हैं। बता दें, इस सीट से सांसद
से दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह भी रह चुके है।


Download Android App
Download iOS App



