लखनऊ : योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम दोनों डिप्टी सीएम और मिनिस्टर्स के साथ अयोध्या में दिवाली मनाने पहुंचे। इस मौके पर यूपी के गवर्नर राम नाईक भी मौजूद थे। सरयू के तट पर रामकथा पार्क में योगी और राम नाईक ने राम, सीता और लक्ष्मण का माला पहनाकर स्वागत किया, आरती उतारी और राजतिलक भी किया। बाद में अपने भाषण में यूपी सीएम ने कहा, ”हजारों वर्ष पहले त्रेता युग की स्मृतियों से जोड़ने की कोशिश कर रही है सरकार, जब 14 सालों के बाद राम जी का अयोध्या आगमन हुआ होगा। अयोध्या ने दुनिया को दिवाली दी, लेकिन उस पर प्रश्नचिह्न लगे… क्यों? अयोध्या को उसकी पहचान मिलनी चाहिए।” इस मौके पर सरयू के घाट पर 1.87 लाख दीप जलाए गए।
इस बार छोटी दिवाली के मौके पर करीब 14 हजार लीटर तिल के तेल से 1 लाख 87 हजार 213 दीये जलाकर नया रिकॉर्ड कायम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड बाबा राम रहीम के नाम पर दर्ज है। हरियाणा के सिरसा में 23 सितंबर 2016 को हुए एक प्रोग्राम में डेढ़ लाख से ज्यादा दीप जलाए गए थे।


Download Android App
Download iOS App



