देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर लगातार बरकरार है। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,388 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,12,44,786 हो गई, जिनमें से 1,08,99,394 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 77 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,57,930 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार छह दिन तक कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों में बढ़ोतरी के बाद आखिरकार वे कम हुए। देश में अभी 1,87,462 लोगों का कोरोना वायरय संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.67 प्रतिशत है।
देश में कोविड-19 से मृत्यु दर भी घटकर 1.40 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,08,99,394 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.93 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक 22,27,16,796 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 7,48,525 नमूनों की जांच सोमवार को की गई थी।


Download Android App
Download iOS App



