उत्तराखंड के सीएम ने की अपील, पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाएं ‘आशीर्वाद दीप’

Summary :

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। पीएम मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे ‘आशीर्वाद दीप’ प्रज्वलित कर पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करें। सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट किया कि 17 सितंबर को सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत के शिल्पकार, देश को नई दिशा, नई गति और विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और संकल्प की एक प्रेरणादायी यात्रा है। उनके सशक्त नेतृत्व में आज भारत आत्मविश्वास के साथ…

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। पीएम मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे ‘आशीर्वाद दीप’ प्रज्वलित कर पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करें।

सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट किया कि 17 सितंबर को सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत के शिल्पकार, देश को नई दिशा, नई गति और विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और संकल्प की एक प्रेरणादायी यात्रा है। उनके सशक्त नेतृत्व में आज भारत आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है और विश्व पटल पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है। आइए, देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती से 17 सितंबर की शाम 6 से 7 बजे तक ‘आशीर्वाद दीप’ प्रज्वलित कर उत्तराखंड और यहां के जनमानस से विशेष आत्मीय लगाव रखने वाले प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करें।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर लिखा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का यह आह्वान जनसेवा और राष्ट्रसेवा की उस भावना को जन-जन से जोड़ने वाला है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में नई ऊंचाई दी है। आइए, 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद दीप’ जलाकर पीएम मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करें और विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करें।

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने लिखा कि ‘जनसेवा से देशसेवा’ प्रधानमंत्री मोदी के जीवन का मूल ध्येय रहा है। सरकार के प्रमुख के रूप में जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के संकल्प को समर्पित उनकी 25 वर्षों की यह यात्रा अभूतपूर्व रही है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को एक नई दिशा और सामर्थ्य प्रदान किया है। आज उनके दिए सामूहिक संकल्प के परिणामस्वरूप हम ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर तीव्र गति से अग्रसर हैं। देश की इस प्रगतिशील यात्रा और मोदी के यशस्वी नेतृत्व के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करने हेतु, आइए 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं और उनकी दीर्घायु तथा उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करें।

भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने लिखा कि पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हुए आइए, हम सभी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के दिन शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर उनकी दीर्घायु तथा उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करें।

–आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.