महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में यूनाईटेड फाेरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) और इंडियन बैंकस एसोसिएशन (आईबीए) के बीच वेतनमान संशोधन को लेकर आयोजित वार्ता विफल होने पर फोरम ने निर्णय लिया के मई के अंत में देश के लगभग 10 लाख से बैंक कर्मी दो दिन हड़ताल करेंगे। आपको बता दे कि इससे आम लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
वही ,बैंक कर्मचारी नेता संजीव मेहरोत्रा ने बताया कि आईबीए ने यूनाइटेड फोरम को सिर्फ 2 प्रतिशत वेतन वृद्धि का आफर दिया था। इसको फोरम ने ठुकरा दिया है। मात्र 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के आफर से सभी बैंक कर्मी बेहद आहत हैं।
9 मई को प्रदर्शन कर बैंक कर्मचारी अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद मई में ही लगातार दो दिनों तक बैंक में हड़ताल रहेगी। इन तारीखों का जल्द ही ऐलान हो जाएगा।
माना जा रहा है कि हड़ताल के लिए वो दिन चुने जाएंगे, जिनसे पहले या बाद में बैंक की दो या तीन दिन की छुट्टी होगी।इस कारण बैंक लगातार चार या पांच दिनों तक बंद रह सकते हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



