2019 लोगसभा चुनाव के मद्देनजर आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली में ओबीसी सम्मेलन को संबोधित करने वाले है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले इस सम्मेलन के जरिये कांग्रेस ओबीसी मतदाताओं का विश्वास पाने की कोशिश करेगी। कांग्रेस की तरफ से होने वाले इस सम्मेलन में देश भर से ओबीसी समुदाय के लोग इकट्ठा हो रहे हैं। कांग्रेस के इन नेताओं से राहुल गांधी उनके समुदाय की राजनीतिक और सामाजिक आकांक्षाओं के बारे में जानेंगे। साथ ही इस समुदाय को लेकर कांग्रेस की क्या नीतियां होंगी ये भी साझा करेंगे।
ओबीसी अमूमन कांग्रेस का वोटर नहीं रहा है। यही वजह है कि पार्टी अपने सभी ओबीसी नेताओं को एक साथ जोडकर ब्लॉक स्तर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। ताकि, ओबीसी मतदाताओं का समर्थन हासिल किया जा सके। राजस्थान में ओबीसी की तादाद करीब 52 फीसदी है। ऐेसे में कांग्रेस की कोशिश है कि ओबीसी समाज को अपने पक्ष में किया जाए। दरअसल, 2019 लोगसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी रणनीति तय कर ली हैं। जहां एक और वीपक्ष को साथ लाने की कोशिश जारी है। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अपना वोट बैंक भी मजबूत करने में जुटी है। इसी के तहत कांग्रेस लगातार ऐसे सम्मेलन करा रही है।
इससे पहले राहुल मंदसौर में किसानों की रैली को संबोधित कर चुके हैं। वहीं, 23 अप्रैल को दलित समाज के एक सम्मेलन को भी राहुल ने संबोधित किया था। अब सब चीजों को ध्यान में रखकर कहा जा सकता है की कांग्रेस 2019 लोगसभा चुनाव के लिए बाद सक्रिय है। इसके लिए वो राजनीतिक समीकरण के साथ ही सोशल इंजीनियरिंग पर भी ध्यान दे रही है। अब देखना होगा कांग्रेस की ये रणनीति 2019 लोकसभा चुनाव में कितनी फायदेमंद रहती है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



