सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि रेड कार्नर नोटिस जारी किए जाने के बाद 27 आरोपियों को विदेशों से भारत प्रत्यर्पित किया गया और 111 लोगों को गिरफ्तार किया गया या उनका पता लगाया गया। गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।
रेड्डी ने कहा कि रेड नोटिस इंटरपोल द्वारा जारी किया जाता है। उन्होंने कहा कि 2018 में इंटरपोल चैनलों के माध्यम से 24 भगोड़े गिरफ्तार किए गए या उनका पता लगाया गया। 2019 में ताजा आंकड़ों के अनुसार यह संख्या 16 है। उन्होंने बताया कि 2016, 2017, 2018 और 2019 में पहली अप्रैल तक की भारतीय विधि प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा रेड नोटिस या प्रत्यर्पण के लिए किए गए अनुरोधों के आधार पर कुल 27 आरोपी लोगों को विदेशों से भारत निर्वासित किया गया।


Download Android App
Download iOS App



