बीदर, 13 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक बटालियन के 32 एनसीसी कैडेट्स ने ‘हर घर तिरंगा’ जागरूकता अभियान चलाया और लोगों से तिरंगा फहराने तथा देशव्यापी अभियान में हिस्सा लेने की अपील की।
एनसीसी कैडेट दिव्या ने आईएएनएस से बातचीत में अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें एनसीसी कैडेट होने पर गर्व है। हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने पर हमें आनंद की अनुभूति हो रही है। हमें अपने राष्ट्र के बारे में लोगों को बताने में खुशी होती है। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की दिशा में हम पिछले तीन दिनों से लोगों को जागरूक करने में लगे हुए हैं। इसके अलावा, हम कई अन्य तरह की गतिविधियां भी कर रहे हैं। इसी सिलसिले में हम गादगी भी गए थे और लोगों को अभियान में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित भी किया था। हमने लोगों को जागरूक भी किया था।
एनसीसी कैडेट दिव्या ने कहा कि यह सभी लोगों का कर्तव्य बनता है कि वो आम लोगों को प्रेरित करें। एनसीसी कैडट का हिस्सा होने की वजह से हम अलग-अलग तरह की रैलियों का आयोजन कर रहे हैं। अभियान को लेकर सफल बनाने के लिए हर तबके के लोग सामने आ रहे हैं। हम लोगों को बड़े पैमाने पर जागरूक कर रहे हैं। हमारा मुख्य मकसद लोगों को एकजुट करना है, ताकि हम लोग हर प्रकार की स्थिति का सामना करने के लिए खुद को तैयार रख सकें।
एक अन्य कैडेट अनुश्री ने भी हर घर तिरंगा अभियान की अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज हम सभी नेहरू स्टेडियम में आए हैं, ताकि हम लोग परेड में हिस्सा ले सकें। आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर हम लोगों ने कई तरह के जागरूकता अभियान भी चलाए हैं। हम इसी सिलसिले में गार्गी भी गए थे, ताकि हम लोगों के बीच में जाकर जागरूकता अभियान भी चला सकें। हमने हर घर तिरंगा अभियान को जारी भी रखा है, ताकि भारत के सभी लोग जागरूक हो सकें। लोगों के मन में यह भावना प्रेरित हो सके कि उन्हें भारत के लिए कुछ ना कुछ करना है। राष्ट्र हित में अपनी तरफ से कोई ना कोई योगदान करना है। यही भावना सभी लोगों के मन में विकसित होनी चाहिए और हमें पूरा विश्वास है कि हम इस भावना को जमीन पर उतार कर रहेंगे।
–आईएएनएस
एसएचके/एबीएम
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)



Download Android App
Download iOS App



