नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार के आज चार साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन चार साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इस मौके पर बीजेपी और मोदी कैबिनेट के मंत्री सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच पहुंचा रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। पीएम मोदी ने ओडिशा के कटक में एक रैली को संबोधित किया। जहां उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई, साथ ही विपक्ष की एकजुटता पर भी हमले किए। साथ ही उन्होंने कहा है कि चार सालों में विकास का मुद्दा जन आंदोलन में बदल गया।
On this day in 2014, we began our journey of working towards India’s transformation.
Over the last four years, development has become a vibrant mass movement, with every citizen feeling involved in India's growth trajectory. 125 crore Indians are taking India to great heights!
— Narendra Modi (@narendramodi) May 26, 2018
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है,‘’ साल 2014 में आज के ही दिन हमने भारत के बदलाव के सफर की शुरुआत की थी। पिछले चार साल में विकास जन आंदोलन बन गया है। देश का हर नागरिक इसमें अपनी हिस्सेदारी महसूस कर रहा है। 125 करोड़ भारतीय भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।
पीएम मोदी ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘’मेरी सरकार पर विश्वास बनाए रखने के लिए मैं देश की जनता का आभारी हूं। आपका यह प्यार और समर्थन ही हमारी सरकार की प्रेरणा का स्त्रोत और ताकत है। हम इसी निष्ठा के साथ देश की सेवा करते रहेंगे।
सरकार के चार साल पूरे होने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्य़क्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा है, ‘’पिछले चार सालें में दशकों से विकास से दूर गरीब,पिछड़ों,वंचितों और किसानों के द्वार तक सरकार और उसकी जनकल्याणकारी योजनाओं को ले जाकर सम्पूर्ण विश्व में भारत को गौरवान्वित करने वाली मोदी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उनके मंत्रिमंडल को बधाई।
पिछले 4 वर्षों में दशकों से विकास से दूर गरीब,पिछड़ों,वंचितों और किसानों के द्वार तक सरकार और उसकी जनकल्याणकारी योजनाओं को ले जाकर सम्पूर्ण विश्व में भारत को गौरवान्वित करने वाली मोदी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी व उनके मंत्रिमंडल को बधाई। pic.twitter.com/1UfDKD90L4
— Amit Shah (@AmitShah) May 26, 2018
एक अन्य ट्वीट में अमित शाह ने कहा, ‘’अपने अथक परिश्रम से सरकार और पार्टी के बीच एक आदर्श समन्वय की परम्परा को मजबूती देने और मोदी सरकार के जनकल्याण के सन्देश को घर-घर पहुंचाने के लिए भाजपा के पदाधिकारियों और करोड़ों कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और आभार।


Download Android App
Download iOS App



