हरिद्वार के मनसा देवी में बड़ा हादसा, भगदड़ मचने से 6 की मौत, कई घायल

Summary :

Mansa Devi Stampede: धार्मिक नगरी हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में बड़ा हादसा हुआ है। मनसा देवी में मंदिर में भगदड़ मचन से छह लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई और कई घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।घटना के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने घटना में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है।  23 तारीख को जलाभिषेक के बाद अभी भी लाखों कांवड़िये और आम लोग हरिद्वार पहुंचे हुए हैं। शनिवार और…

Mansa Devi Stampede: धार्मिक नगरी हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में बड़ा हादसा हुआ है। मनसा देवी में मंदिर में भगदड़ मचन से छह लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई और कई घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।घटना के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने घटना में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है।  23 तारीख को जलाभिषेक के बाद अभी भी लाखों कांवड़िये और आम लोग हरिद्वार पहुंचे हुए हैं। शनिवार और रविवार होने के कारण हरिद्वार में काफी भीड़ थी।

सावन के चलते मंदिरों में भारी भीड़

कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने भगदड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मनसा देवी मंदिर में भीड़ अधिक होने के कारण भगदड़ मची। दरअसल, सावन के महीने के चलते हरिद्वार में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ रही है। लोग मंदिरों में जल चढ़ाने आ रहे हैं। आज सुबह मनसा देवी मंदिर में जल चढ़ाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। ऊपर से मानसून की बारिश भी हो रही है, जिससे सड़कें जलमग्न और फिसलन भरी हैं। साथ ही मंदिर जाने वाला रास्ता भी ढलानदार और संकरा है। इसलिए श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। हालात बेकाबू हो गए और भगदड़ मच गई।

Mansa Devi Stampede
Mansa Devi Stampede

सीएम धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, “हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर मची भगदड़ की अत्यंत दुखद खबर मिली है। उत्तराखंड एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। मैं इस संबंध में लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूँ और स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है। मैं माता रानी से सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।”

ये भी पढ़ें– Modi Tamil Nadu visit: विकास, विरासत और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय

Neha Singh