Sunjay Kapur के बाद संपत्ति विवाद पर नया मोड़ आया सामने, मां Rani Kapur ने लगाए गंभीर आरोप

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस Karisma Kapoor के पूर्व पति और बिज़नेस टायकून Sunjay Kapur के निधन को हुए अभी डेढ़ महीना ही हुआ है, लेकिन उनके पीछे छोड़ी गई 30 हजार करोड़ की कंपनी “सोना कॉमस्टार” को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। संजय की मां रानी कपूर ने ना सिर्फ उनकी मौत पर सवाल उठाए हैं, बल्कि कंपनी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि बेटे के गुजरने के तुरंत बाद उनसे कागज़ों पर जबरन साइन करवाए गए, और अब कंपनी से उन्हें दूरी बनाई जा रही है। Sunjay Kapur की मां Rani Kapur ने SEBI…

बॉलीवुड एक्ट्रेस Karisma Kapoor के पूर्व पति और बिज़नेस टायकून Sunjay Kapur के निधन को हुए अभी डेढ़ महीना ही हुआ है, लेकिन उनके पीछे छोड़ी गई 30 हजार करोड़ की कंपनी “सोना कॉमस्टार” को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। संजय की मां रानी कपूर ने ना सिर्फ उनकी मौत पर सवाल उठाए हैं, बल्कि कंपनी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि बेटे के गुजरने के तुरंत बाद उनसे कागज़ों पर जबरन साइन करवाए गए, और अब कंपनी से उन्हें दूरी बनाई जा रही है।

Sunjay Kapur की मां Rani Kapur ने SEBI को भेजा पत्र

Sunjay Kapur के निधन के कुछ हफ्तों बाद, उनकी मां रानी कपूर ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) और सोना कॉमस्टार को एक पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें कंपनी के असली दस्तावेज पढ़ने का मौका नहीं मिला और शोक की हालत में जबरदस्ती साइन करवाए गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि वह कंपनी की मालकिन हैं और उनके अधिकारों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

Rani Kapur
Rani Kapur

कंपनी ने किया पलटवार

रानी कपूर के इन आरोपों पर सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड, यानी सोना कॉमस्टार ने प्रतिक्रिया दी है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि रानी कपूर न तो निदेशक हैं और न ही शेयर होल्डर। 2019 के बाद से उन्होंने किसी भी तरह से कंपनी में सक्रिय भागीदारी नहीं ली है। कंपनी ने साफ किया कि वार्षिक आम बैठक (AGM) समय पर और नियमों के तहत ही आयोजित की गई थी।

Rani Kapur
Rani Kapur

दस्तावेजों पर साइन का खंडन

कंपनी ने यह भी कहा कि रानी कपूर से किसी भी कागज पर साइन नहीं लिए गए हैं और न ही किसी प्रकार की जबरदस्ती की गई है। कंपनी के मुताबिक, AGM को लेकर उन्हें रानी कपूर का एक ईमेल जरूर मिला था जिसमें उन्होंने बैठक स्थगित करने की अपील की थी, लेकिन कानूनी सलाह के बाद बैठक तय समय पर आयोजित की गई।

Sunjay Kapoor
Sunjay Kapoor

Sunjay Kapur की मौत पर भी उठे सवाल

सिर्फ संपत्ति या कंपनी ही नहीं, रानी कपूर ने Sunjay Kapur की मौत को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पोलो मैच के दौरान संजय की मौत प्राकृतिक नहीं थी। पहले रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि संजय ने खेलते समय मधुमक्खी निगल ली थी, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। लेकिन रानी कपूर का कहना है कि सच्चाई इससे अलग और गहरी है।

Sunjay Kapur
sunjay kapoor

वकील की तरफ से बयान

रानी कपूर की ओर से उनके वकील वैभव गग्गर ने मीडिया को बताया, “रानी जी को अपने इकलौते बेटे की अचानक मौत पर गहरा संदेह है। उन्होंने कंपनी से जुड़ी गतिविधियों पर भी आपत्ति जताई है। शोक की इस घड़ी में उनसे जबरन कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए और उन्हें किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई।”

रानी कपूर ने कंपनी के शेयर होल्डर्स को लिखे पत्र में AGM पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह बैठक संजय कपूर की असामयिक और संदिग्ध मौत के माहौल में की जा रही है, जो परिवार के लिए बहुत असंवेदनशील है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे गंभीर माहौल में AGM आयोजित करना कहां तक उचित है?

sunjay kapoor
sunjay kapoor

रानी कपूर का यह भी कहना है कि उन्हें न तो कंपनी के वित्तीय दस्तावेजों तक पहुंच दी जा रही है और न ही उन्हें किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी मिल पा रही है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि उन्हें जानबूझकर कंपनी के कामकाज से बाहर रखा जा रहा है, जबकि वह खुद कंपनी की पूर्व प्रमुख रह चुकी हैं।

SUNJAY KAPOOR DEATH
SUNJAY KAPOOR DEATH

अंतिम विदाई में शामिल हुए करीबी

Sunjay Kapur का 12 जून 2025 को इंग्लैंड में निधन हुआ था। उनके पार्थिव शरीर को भारत लाया गया और दिल्ली में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर उनकी एक्स-वाइफ करिश्मा कपूर, उनके बच्चे, बहन करीना कपूर और सैफ अली खान भी शामिल हुए थे।
संजय कपूर की मौत के बाद उनके परिवार और कंपनी के बीच जो विवाद सामने आया है, वह न सिर्फ एक पारिवारिक दुख को उजागर करता है बल्कि बड़ी बिजनेस विरासत से जुड़े सवालों को भी जन्म देता है। अब देखना होगा कि कानूनी रास्ता क्या मोड़ लेता है और क्या रानी कपूर को उनके सवालों के जवाब मिलते हैं या नहीं।

Also Read: Saiyaara को सुपरहिट बनाने वाली 5 बड़ी वजहें, जानिए क्यों दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है फिल्म

Arpita Singh