भोपाल : मध्यप्रदेश के 22 आईपीएस और 34 एसपीएस अफसरों समेत 62 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। राज्य मंत्रालय में भारतीय पुलिस सेवा से लेकर कांस्टेबल स्तर तक के पुलिस जवानों को विशिष्ट और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से नवाजे जाने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा तैयार की गई सूची पर मंथन किया गया।
मंथन के दौरान प्रमुख सचिव गृह मलय श्रीवास्तव, पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला, एडीजी एडमिन अनुराधा शंकर सिंह मौजूद थी। सूत्रों के मुताबिक जिन पुलिस अधिकारियों के नामों को राष्ट्रपति पदक के लिए प्रस्तावित किए जाने पर अंतिम सहमति बन गई है,
उनमें एडीजी भौरी सुशोभन बैनर्जी, एडीजी मानव अधिकार सुषमा सिंह, एडीजी प्रबंधन वीके माहेश्वरी, गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह के ओएसडी विजय कटारिया के अलावा साकेत कुमार, प्रदीप बुधोलिया सहित कुल 62 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम तय किए गए है। यह प्रस्ताव जल्द ही केन्द्र को भेजा जाएगा।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



