8वां वेतन आयोग लागू होने पर किसकी सैलेरी में आएगा कितना उछाल? जानें लेवल 1 से 18 तक का पूरा कैलकुलेशन

Summary :

8th Pay Commission Salary Structure: केंद्र की मोदी सरकार के लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स 8वें वेतन आयोग का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही नया साल 2026 शुरू हुआ है। वैसे ही लोगों के मन में एक ही सवाल आ रहा है कि आखिर सैलरी कब बढ़ेगी? किसकी सैलेरी सबसे अधिक बढ़ेगी। 8वें वेतन आयोग में किसे अधिक फायदा मिलेगा जूनियर कर्मचारियों की या फिर सीनियर अफसरों की। हालांकि, अभी नई सैलरी हाथ में आने में समय लगेगा लेकिन जनवरी 2026 से एरियर की गिनती शुरू हो जाएगी। यानी पैसा बाद में मिलेगा लेकिन फायदा उसी…

8th Pay Commission Salary Structure: केंद्र की मोदी सरकार के लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स 8वें वेतन आयोग का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही नया साल 2026 शुरू हुआ है। वैसे ही लोगों के मन में एक ही सवाल आ रहा है कि आखिर सैलरी कब बढ़ेगी? किसकी सैलेरी सबसे अधिक बढ़ेगी।

8वें वेतन आयोग में किसे अधिक फायदा मिलेगा जूनियर कर्मचारियों की या फिर सीनियर अफसरों की। हालांकि, अभी नई सैलरी हाथ में आने में समय लगेगा लेकिन जनवरी 2026 से एरियर की गिनती शुरू हो जाएगी। यानी पैसा बाद में मिलेगा लेकिन फायदा उसी तारीख से जुड़ जाएगा। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आठवें वेतन के हिसाब से कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी।

8th Pay Commission Salary Pay Matrix: आठवां वेतन आयोग कब से लागू माना जाएगा?

केंद्र सरकार यह पहले ही साफ़ कर चुकी है कि 7वें वेतन आयोग की अवधि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुकी है। इसके बाद 1 जनवरी 2026 से आठवां वेतन आयोग प्रभावी माना जाएगा। हालांकि, नई सैलेरी की घोषणा और भुगतान बड़ा में होगा लेकिन एरियर जनवरी 2026 से जुड़ जाएगा। जब भी आयोग की सिफारिशें लागू होंगी तब कर्मचारियों को पिछला पूरा पैसा एक साथ मिल जाएगा।

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को 18 लेवल में बांटा गया

पे लेवल कर्मचारी श्रेणी विवरण
लेवल 1 सबसे जूनियर कर्मचारी एंट्री-लेवल कर्मचारी शामिल
लेवल 2 से 9 ग्रुप C कर्मचारी क्लर्क, टेक्नीशियन और अन्य स्टाफ
लेवल 10 से 12 ग्रुप B अधिकारी मिड-लेवल अधिकारी
लेवल 13 से 18 सीनियर व टॉप लेवल अफसर वरिष्ठ अधिकारी व उच्च पद

किस लेवल के कर्मचारियों की कितनी बढ़ेगी सैलरी?

आइए जानते हैं कि लेवल 1 से लेवल 18 तक सैलरी कितनी बढ़ सकती है.अगर फिटमेंट फैक्टर 2.15 माना जाए तो सैलरी में बढ़ोतरी कुछ इस तरह हो सकती है.

पे लेवल मौजूदा बेसिक सैलरी (₹) नई बेसिक सैलरी (₹) कुल बढ़ोतरी (₹)
लेवल 1 18,000 38,700 20,700
लेवल 5 29,200 62,780 33,580
लेवल 10 56,100 1,20,615 64,515
लेवल 15 1,82,200 3,91,730 2,09,530
लेवल 18 2,50,000 5,37,500 2,87,500

8th Pay Commission Salary Structure: किसे मिलेगा सबसे अधिक फ़ायदा?

अगर सीधे आंकड़ों की बात करें तो सीनियर लेवल (लेवल 13 से 18) के अधिकारियों को रकम के हिसाब से सबसे ज्यादा फायदा होगा.

यह भी पढ़ें: Ola-Uber से कैसे अलग है Bharat Taxi? जानिए कितनी सस्ती और क्या हैं खास Features

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।