RBI: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को कहा कि 2000 रुपये मूल्य के 97.69 प्रतिशत नोट बैंकों के पास वापस आ गये हैं। केवल 8,202 करोड़ रुपये मूल्य के 2000 के नोट अब लोगों के पास है। आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये मूल्य के बैंक नोट को वापस लेने की घोषणा की थी।
Highlights:
- दो हजार रुपये मूल्य के 97.69 प्रतिशत नोट वापस आए: आरबीआई
- यह अब 29 मार्च, 2024 को घटकर 8,202 करोड़ रुपये रह गया
- आरबीआई ने कहा कि 2000 रुपये का बैंक नोट वैध मुद्रा बना हुआ
यह अब 29 मार्च, 2024 को घटकर 8,202 करोड़ रुपये रह गया
केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि 19 मई को चलन में 2000 रुपये के नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था। यह अब 29 मार्च, 2024 को घटकर 8,202 करोड़ रुपये रह गया। बयान के अनुसार, ‘‘इस प्रकार, 19 मई, 2023 को जितने 2000 के नोट चलन में थे, उसका 97.69 प्रतिशत वापस आ चुका है।
आरबीआई ने कहा कि 2000 रुपये का बैंक नोट वैध मुद्रा बना हुआ
लोग देशभर के 19 आरबीआई कार्यालयों में 2000 रुपये के बैंक नोट जमा कर सकते हैं या बदल सकते हैं। लोग देश में अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए किसी भी डाकघर से आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय में 2000 रुपये के बैंक नोट भेज सकते हैं। ऐसे नोट रखने वाली इकाइयों को शुरू में 30 सितंबर, 2023 तक इन्हें बदलने या बैंक खातों में जमा करने के लिए कहा गया था। बाद में समयसीमा सात अक्टूबर, 2023 तक बढ़ा दी गयी थी। बैंक शाखाओं में जमा और विनिमय सेवाएं सात अक्टूबर, 2023 को बंद कर दी गयी थीं।
19 कार्यालयों में नोट को बदलने या उनके बैंक खातों में जमा करने का अपील
लोगों को आठ अक्टूबर, 2023 से आरबीआई के 19 कार्यालयों में नोट को बदलने या उनके बैंक खातों में उतनी राशि जमा करने का विकल्प प्रदान किया गया है। बैंक नोट जमा/विनिमय करने वाले 19 आरबीआई कार्यालय अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नयी दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं।


Download Android App
Download iOS App



