एक अप्रैल (एपी) साइप्रस के विदेश मंत्री सी. कोम्बोस ने सोमवार को कहा कि युद्ध प्रभावित गाजा में फलस्तीनियों की मदद के लिए सैकड़ों टन सहायता आपूर्ति लेकर कई जहाज पहुंचे हैं। कोम्बोस ने एसोसिएटेड प्रेस से कहा कि तीन जहाजों को सहायता आपूर्ति उतारने की अनुमति मिल गई है।
Highlights
- अमित शाह – राहुल गांधी को लोकतंत्र की बात करने का कोई अधिकार नहीं
- गाजा की अधिकांश आबादी विस्थापित हो गई
- 10 लाख लोगों से अधिक के लिए भोजन की सामग्री लदी
गाजा की अधिकांश आबादी विस्थापित हो गई
इजराइल-हमास युद्ध के कारण गाजा की अधिकांश आबादी विस्थापित हो गई है और एक तिहाई निवासी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। अमेरिका की ‘चेरिटी वर्ल्ड सेंट्रल किचन’ के मुताबिक, इन जहाजों पर 10 लाख लोगों से अधिक के लिए भोजन की सामग्री लदी हुई है, जिसमें चावल, पास्ता, आटा और सब्जियां शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



