2 साल के अंदर POK में भव्य श्री राम मंदिर बनेगा, जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

Summary :

पीओके में बनेगा श्री राम मंदिर, जगद्गुरु का दावा

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य का दावा है कि दो वर्षों में पीओके में भव्य श्री राम मंदिर बनेगा और कथा सुनाई जाएगी। उन्होंने मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल की प्रशंसा की और कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान की कमर टूट गई। उनका मानना है कि भारत अब इतना सबल हो चुका है कि कोई उसे आंख उठाकर नहीं देख सकता।

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने शुक्रवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि दो साल के अंदर पीओके मिलेगा और वहां पर भव्य श्री राम मंदिर बनाएंगे और कथा भी सुनाएंगे। इसके साथ ही जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठाने पर भी जवाब दिया।

सवाल :- मोदी सरकार के 11 साल पूरे हो गए हैं, कैसा कामकाज लगा आपको?

जवाब :- मोदी सरकार ने 11 साल में अच्छा काम किया है, भारत की अर्थव्यवस्था पांचवे से चौथे नंबर पर आ गई। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया गया, ट्रिपल तलाक जैसी कुप्रथा से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति दिलाई गई, जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश बना। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान की कमर टूट गई। पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकाने और एयरबेस को नष्ट किया गया। मोदी सरकार के आने के बाद हमारा देश इतना सबल हो चुका है कि कोई हमें आंख उठाकर नहीं देख सकता है।

सवाल :- नरेंद्र मोदी कब तक देश के प्रधानमंत्री रहेंगे?

जवाब :- जब तक वो चाहेंगे।

सवाल :- यूपी के कई जिलों में ठाकुर बनाम दलित के झगड़े हो रहे हैं? इसकी क्या वजह लगती है आपको?

जवाब :- ये अच्छा नहीं है और सबको मिलकर साथ रहना चाहिए।

जवाब :- ये अच्छा नहीं है और सबको मिलकर साथ रहना चाहिए।

सवाल :- राजद प्रमुख लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से निकाल दिया है। उनकी कुछ कथित तस्वीरें सामने आ गई थीं, किसी लड़की से शादी की। क्या ये ठीक है?

सवाल :- बिहार चुनाव को लेकर आपकी क्या भविष्यवाणी है?

जवाब :- राज्य में एक बार फिर एनडीए की सरकार आएगी।

सवाल :- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का क्या राजनीतिक भविष्य देखते हैं आप?

जवाब :- अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक भविष्य बहुत अच्छा नहीं है।

सवाल :- आपने आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी से दक्षिणा में पीओके मांगा है? इस पर क्या कहेंगे?

जवाब :- मैंने उनसे दक्षिणा मांगी है, दो साल के अंदर पीओके मिलेगा। हम पीओके में भव्य श्री राम मंदिर बनाएंगे और वहां कथा भी सुनाएंगे।

सवाल :- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठा रहे हैं। भारत के गिराए गए राफेल की जानकारी मांग रहे हैं। क्या ये सही है?

जवाब :- ये बिल्कुल सही नहीं है।

पीओके में बनेगा श्री राम मंदिर, जगद्गुरु का दावा

सवाल :- क्या शशि थरूर को बीजेपी ज्वाइन कर लेनी चाहिए?

जवाब :- शशि थरूर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, उनकी मर्जी है कि वह बीजेपी में शामिल हो या नहीं।

कानपुर दौरे पर PM मोदी, 47,600 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.