दमकल की गाड़ियां मौके पर
जोरहाट पुलिस के अनुसार, आग में करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के समय आग बुझाने के प्रयास जारी थे। मिडिया से बात करते हुए, जोरहाट के एसपी श्वेतांग मिश्रा ने कहा कि दमकल की गाड़ियां और अग्निशमन कर्मी आग को आस-पास की दुकानों तक फैलने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचीं।
दमकलकर्मी आग को फैलने से रोकने की कोशिश
घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में भीषण आग से घना काला धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। एसपी मिश्रा ने कहा, आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा। मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। दमकलकर्मी आग को फैलने से रोकने और आस-पास की दुकानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं। आग पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




