Aaj Ka Mausam 08 Oct 2026: दिल्ली-यूपी-तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में बर्फबारी, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

मानसून की विदाई का समय आ गया है, लेकिन इसके बावजूद देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल और कर्नाटक सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मानसून की विदाई शुरू चुकी है, लेकिन इसके बावजूद देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है। दूसरी तरफ पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के बीच बर्फबारी और लैंडस्लाइड का खतरा मंडरा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन के समय उमस भरी गर्मी, तो सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में 8 अक्टूबर को मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज आसमान में घने बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

यूपी के केई जिलों में बारिश

उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश, तो कहीं हल्की गर्मी हो रही है। आज न,8 अक्टूबर को राज्य के 64 जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। रायबरेली, गोरखपुर, गाजीपुर, आगरा, मेरठ, मथुरा, कानपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और लखनऊ समेत कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका है। राज्य के पूर्वी हिस्से में 10 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है।

उत्तराखंड में बिछी बर्फ की चादर

Aaj Ka Mausam 08 Oct 2026
Uttarakhand Weather (Image- Social Media)

देवभूमि उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बावजूद भी आसमानी आफत थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, हरिद्वार, बागेश्वर और ऋषिकेश समेत प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश और बिजली कड़कने कड़कने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। एक तरफ जहां चोटियों और हेमकुंड साहिब जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की मोटी चादर बिछ चुकी है, वहीं मैदानी और निचले इलाकों में हो रही लगातार बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।

तमिलनाडु में भारी बारिश

मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और तमिलनाडु के कई अन्य हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते गुरुवार से तीन दिनों तक कोयंबटूर और नीलगिरी में भारी बारिश हो सकती है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, कोयंबटूर जिले के पहाड़ी क्षेत्रों और नीलगिरी में गुरुवार को भारी बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान ?

शहर (City) अधिकतम तापमान (8 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (8 अक्टूबर)
दिल्ली (Delhi) 33°C 23°C
जयपुर (Jaipur) 35°C 22°C
रांची (Ranchi) 26°C 19°C
मुंबई (Mumbai) 37°C 27°C
शिमला (Shimla) 22°C 13°C
पटना (Patna) 29°C 22°C
चेन्नई (Chennai) 32°C 27°C
भोपाल (Bhopal) 33°C 21°C
नैनीताल (Nainital) 21°C 14°C
लखनऊ (Lucknow) 31°C 22°C
कोलकाता (Kolkata) 32°C 23°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।