देश में अब धीरे-धीरे मानसून आगे बढ़ रहा है, उत्तर भारत में जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। इस बीच मौसम विभाग ने 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, एक तरफ दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वोत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से 10 और 11 जून को उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश हो सकती है। वहीं कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। आइए जानते हैं, Aaj Ka Mausam 10 June 2026
Rain Alert: इन 17 राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 10 जून को देश के 17 राज्यों में आंधी-बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इसमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक शामिल है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Delhi Weather: दिल्ली वालों को मिलेगी गर्मी से राहत
दिल्ली में इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मंगलवार शाम को राजधानी में आंधी-तूफान देखने को मिला, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 10 जून को भी दिल्ली के आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग ने 10 और 11 जून के लिए बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है।
Uttar Pradesh Weather: यूपी में बारिश
उत्तर प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने आज यानी 10 जून को मेरठ, मुजफ्फरपुर, शामली, बिजनौर, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, खेरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, आगरा, फिरोजाबाद, एटा में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी चलने की संभावना जताई है। इस दौरान कई इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 11 जून को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में आंधी-बारिश हो सकती है।
Bihar Weather: बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। राज्य के एक हिस्से में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं, दूसरी तरफ कुछ हिस्सों में चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने आज, 10 जून को राज्य के कई जिलों में तेज आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इसमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा शामिल है।
Punjab Weather: पंजाब में मौसम का हाल
पंजाब में भी मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 10 जून को तेज धूप रहेगी, इस दौरान तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि, उसके बाद 11 जून से अगले तीन दिन तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पटियाला, लुधियाना, जालंधर और चंडीगढ़ जैसे क्षेत्रों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।
Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | 42°C | 28°C |
| जयपुर (Jaipur) | 41°C | 31°C |
| लखनऊ (Lucknow) | 39°C | 26°C |
| भोपाल (Bhopal) | 39°C | 28°C |
| चेन्नई (Chennai) | 37°C | 30°C |
| पटना (Patna) | 37°C | 27°C |
| कोलकाता (Kolkata) | 37°C | 27°C |
| रांची (Ranchi) | 36°C | 24°C |
| मुंबई (Mumbai) | 33°C | 31°C |
| शिमला (Shimla) | 32°C | 21°C |
| नैनीताल (Nainital) | 29°C | 19°C |


Download Android App
Download iOS App




