रिकॉर्ड कार्यकाल पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी’

Summary :

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। नरेंद्र मोदी भारत में लगातार सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने वाले प्रधानमंत्री बने हैं। इस खास अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें कहा, “जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनविश्वास अर्जित करता है।” इसके साथ ही, पीएम मोदी ने एक ‘संस्कृति सुभाषितम्’ भी शेयर किया है, जिसमें लिखा, “सदानुरक्तप्रकृतिः प्रजापालनतत्परः। विनीतात्मा हि नृपतिर्भूयसी श्रियमश्नुते।” ‘संस्कृति सुभाषितम्’ का…

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। नरेंद्र मोदी भारत में लगातार सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने वाले प्रधानमंत्री बने हैं। इस खास अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें कहा, “जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनविश्वास अर्जित करता है।”

इसके साथ ही, पीएम मोदी ने एक ‘संस्कृति सुभाषितम्’ भी शेयर किया है, जिसमें लिखा, “सदानुरक्तप्रकृतिः प्रजापालनतत्परः। विनीतात्मा हि नृपतिर्भूयसी श्रियमश्नुते।”

‘संस्कृति सुभाषितम्’ का अर्थ है, “जो जनप्रतिनिधि सेवा को अपना धर्म मानकर निरंतर जनहित में कार्य करता है, सुशासन की ओर से जनता की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करता है, विनम्रता व संयम के साथ विकास को लक्ष्य बनाकर समाज की उन्नति के लिए समर्पित रहता है, वास्तव में वही जनविश्वास, यश और समृद्धि प्राप्त करता है।”

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के तौर पर यह नरेंद्र मोदी का लगातार तीसरा कार्यकाल है। इसके साथ ही, उन्होंने 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहकर सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले, यह उपलब्धि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम पर दर्ज थी। नेहरू के 1952 से शुरू हुए कार्यकाल को आधार माना जाता है, क्योंकि देश के पहले आम चुनाव होने से पहले 1947 से 1952 के बीच वे अंतरिम सरकार के प्रमुख थे।

हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 14 साल से ज्यादा समय तक पद पर रहीं, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था। इस वजह से पीएम मोदी देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने 2014 में पहली बार शपथ लेने से लेकर 2019 में लगातार दूसरी बार और 2024 में ऐतिहासिक रूप से लगातार तीसरी बार जनादेश हासिल करके प्रधानमंत्री पद संभाला।

फिलहाल, देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी को देश-विदेश से बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

–आईएएनएस

डीसीएच/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.