Aaj ka Mausam 13 July 2026: दिल्ली में गर्मी का सितम, यूपी-महाराष्ट्र समेत 14 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

उत्तर भारत में शुरुआत में मानसूनी बारिश ने जमकर कहर मचाया, लेकिन अब फिर से गर्मी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी दिल्ली में उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। इस बीच मौसम विभाग ने 14 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और असम शामिल है। इस दौरान कुछ इलाकों में 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल… Delhi में बढ़ी…

उत्तर भारत में शुरुआत में मानसूनी बारिश ने जमकर कहर मचाया, लेकिन अब फिर से गर्मी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी दिल्ली में उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। इस बीच मौसम विभाग ने 14 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और असम शामिल है। इस दौरान कुछ इलाकों में 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल…

Delhi में बढ़ी गर्मी

Aaj ka Mausam 13 July 2026
 Delhi Wather (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली में जुलाई की शुरुआती में मानसून जमकर बरसा, लेकिन अब फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, 17 जुलाई से मौसम का रुख बदल सकता है। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद फिर गर्मी और उमस बढ़ेगी।

UP में बारिश

उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 24 घंटे के अंदर बारिश होने का अनुमान है। प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में भारी बारिश हो सकती है। वहीं कानपुर, आगरा, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। अनुमान है कि अगले एक-दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बना रह सकता है।

Bihar का मौसम

बिहार के कई जिलों में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पटना, मुंगेर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, पूर्णिया, दरभंगा और बक्सर समेत करीब 19 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान कई इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। वहीं, राजधानी पटना, छपरा, आरा और बक्सर में दोपहर या शाम के समय बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

Maharashtra में मानसूनी बारिश

Aaj ka Mausam 13 July 2026
 Maharashtra Weather (Image- Social Media)

महाराष्ट्र में मानसूनी बारिश जमकर हो रही है। 13 जुलाई को कोंकण क्षेत्र के पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ, धुले, नंदुरबार और जलगांव जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान (13 जुलाई) न्यूनतम तापमान (13 जुलाई)
दिल्ली 38°C 31°C
जयपुर 36°C 29°C
पटना 31°C 27°C
चेन्नई 37°C 29°C
शिमला 29°C 19°C
भोपाल 33°C 26°C
मुंबई 31°C 29°C
नैनीताल 28°C 22°C
लखनऊ 38°C 29°C
रांची 29°C 24°C
कोलकाता 29°C 27°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।