Aaj ka Mausam 15 July 2026: दिल्ली में उमस, 13 राज्यों में झमाझम बारिश, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Summary :

देश में इस समय मौसम का मिला-जुला रूप देखने को मिल रहा है। कहीं-कहीं बहुत तेज बारिश हो रही है, तो कहीं लोग गर्मी से परेशान हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी दिल्ली में बारिश गायब ही हो गई, जिससे लोग भीषण गर्मी और उमस का सामना कर रहे हैं। IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने वाला है। इसकी वजह से आने वाले 7 दिनों में पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी इलाकों में बारिश और…

देश में इस समय मौसम का मिला-जुला रूप देखने को मिल रहा है। कहीं-कहीं बहुत तेज बारिश हो रही है, तो कहीं लोग गर्मी से परेशान हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी दिल्ली में बारिश गायब ही हो गई, जिससे लोग भीषण गर्मी और उमस का सामना कर रहे हैं।

IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने वाला है। इसकी वजह से आने वाले 7 दिनों में पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी इलाकों में बारिश और ज्यादा बढ़ सकती है। इसके अलावा, दक्षिणी राज्यों में गर्मी और उमस रहने की संभावना है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

किन 13 राज्यों में होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, जिन 13 राज्यों में बारिश होगी उसमें हिमाचल प्रदेश ,उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, असम, ओडिशा शामिल है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, दिन का तापमान 38 डिग्री के आसपास रहने से थोड़ी गर्मी बनी रहेगी। 16 जुलाई को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। फिलहाल तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए लोगों को उमस परेशान करेगी। हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही, हल्की बारिश या बूंदाबांदी और तेज हवाएं लोगों को कुछ राहत जरूर दिला सकती हैं।

यूपी में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में भी मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिस वजह से गर्मी फिर बढ़ने लगी है। IMD के अनुसार, 15 से 17 जुलाई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होगी। इसके अलावा, 18 और 19 को कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। जिन हिस्सों में बारिश की चेतावनी है, उसमें मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर समेत कई जिले शामिल हैं।

बिहार का मौसम

बिहार में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है, तो कुछ में गर्मी का सितम जारी है। मौसम विभाग ने दो जिलों अररिया और किशनगंज में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर समेत 22 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना समेत दक्षिणी हिस्सों में गर्मी होगी।

तमिलनाडु में बढ़ेगी गर्मी

तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों तक बहुत तेज गर्मी पड़ने वाली है। चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने चेतावनी दी है कि राज्य के कुछ हिस्सों, खासकर अंदर के इलाकों में लू चल सकती है। यहां तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक ज्यादा रह सकता है और यह गर्मी 16 जुलाई तक बनी रहेगी। इसके अलावा, समुद्र के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने की आशंका है, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 38°C 30°C
शिमला (Shimla) 28°C 20°C
भोपाल (Bhopal) 32°C 26°C
पटना (Patna) 34°C 28°C
नैनीताल (Nainital) 26°C 22°C
चेन्नई (Chennai) 37°C 29°C
लखनऊ (Lucknow) 35°C 29°C
मुंबई (Mumbai) 31°C 28°C
जयपुर (Jaipur) 36°C 29°C
रांची (Ranchi) 31°C 24°C
कोलकाता (Kolkata) 33°C 28°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।