Aaj Ka Mausam 2 July 2026: दिल्ली में सुहावना हुआ मौसम! 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

देश के कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चूका है। ऐसे में कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। मौसम विभाग ने 2 जुलाई को 13 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। दौरान कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी का दौर शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं, आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल… Rain Alert: इन…

देश के कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चूका है। ऐसे में कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। मौसम विभाग ने 2 जुलाई को 13 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। दौरान कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी का दौर शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं, आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल…

Rain Alert: इन राज्यों में होगी बारिश

आज, 2 जुलाई को न सिर्फ दिल्ली में बल्कि उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी की वजह से मौसम सुहावना होने वाला है।

Delhi में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam 2 July 2026
Delhi Weather Alert (Image- Social Media)

दिल्ली वालों का मानसून को लेकर लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। आज, 2 जुलाई को सुबह से ही मौसम रोमांचक बना हुआ है, बारिश की बौछारों ने गर्मी से राहत दिलाई है। आज दोपहर और शाम को भी बिजली चमकने, गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आज दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी।

Uttar Pradesh में आंधी-बारिश

यूपी के कई जिलों में मौसम विभाग ने 2 से 5 जुलाई के बीच बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। आज जिन जिलों में बारिश होगी, उसमें वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, मथुरा, बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर, बदायूं, रामपुर, फिरोजाबाद, ज्योतिबाफुले नगर, बरेली, हरदोई, फतेहपुर, रायबरेली, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, कानपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर और सोनभद्र शामिल हैं। इस दौरान कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी।

Bihar में मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग ने 2 जुलाई को बिहार के कई हिस्सों में तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस अलर्ट के मुताबिक, पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण जैसे जिलों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

इस दौरान प्रभावित इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगर राजधानी पटना की बात करें, तो यहां 2 जुलाई को न्यूनतम तापमान 29°C और अधिकतम तापमान 34°C रहने का अनुमान है।

Mumbai में भारी बारिश से जलभराव

Aaj Ka Mausam 2 July 2026
Maharashtra Weather (Image- Social Media)

मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार तीसरे दिन बारिश हुई है। इससे कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई और उसके उपनगरों में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। शहर में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर Maximum Temperature  Minimum Temperature 
Delhi (दिल्ली) 34°C 29°C
Shimla (शिमला) 26°C 20°C
Patna (पटना) 34°C 29°C
Mumbai (मुंबई) 27°C 27°C
Nainital (नैनीताल) 24°C 22°C
Jaipur (जयपुर) 34°C 28°C
Chennai (चेन्नई) 36°C 29°C
Ranchi (रांची) 29°C 24°C
Lucknow (लखनऊ) 33°C 29°C
Bhopal (भोपाल) 29°C 25°C
Kolkata (कोलकाता) 32°C 28°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।