स्टार प्लस का सबसे फेमस और दर्शकों का पसंदीदा शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस समय टीवी की दुनिया में तहलका मचा रहा है। शो में एक के बाद एक आने वाले ट्विस्ट ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। जो तुलसी कभी पूरे परिवार की जान हुआ करती थी और पूरे घर को बांधकर रखती थी, आज वही तुलसी सलाखों के पीछे (जेल में) दिन काट रही है। तुलसी के जेल जाते ही उसका हंसता-खेलता परिवार तिनके की तरह बिखरने लगा है। आइए जानते हैं शांति निकेतन की दुनिया में आए इस नए भूचाल की पूरी कहानी।
नंदनी का गुनाह अपने सिर लेकर जेल पहुंची तुलसी, शांति निकेतन से रूठीं खुशियां

शो की कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब तुलसी ने नंदनी को बचाने के लिए उसका गुनाह अपने सिर ले लिया। तुलसी पर अपने ही पोते पार्थ को मारने का आरोप लगा है, जबकि असलियत कुछ और ही है। जेल के अंदर नंदनी और तुलसी की एक बेहद भावुक मुलाकात होती है।
नंदनी खुद को कसूरवार मानकर रोती है, लेकिन तुलसी उसे समझाती है कि समाज कभी इस बात को एक्सेप्ट नहीं करेगा कि एक पति अपनी पत्नी पर जुल्म कर रहा था। तुलसी ने नंदनी को घर और शांति निकेतन की परंपराओं को संभालने की कसम दी है और परिवार के किसी भी सदस्य को जेल में मिलने आने से मना कर दिया है।
गुस्से से आगबबूला हुआ बेटा करण, मां तुलसी को बताया मदिरा से भी बदतर

कहानी में असली धमाका तब होता है जब करण अपनी मां तुलसी से मिलने जेल पहुंचता है। करण का दिल अपने बेटों को खोने के गम और गुस्से से भरा हुआ है। जेल में जैसे ही वह तुलसी को देखता है, उसका गुस्सा फूट पड़ता है। करण चिल्लाते हुए कहता है कि “मैंने अपने दो बेटों का अंतिम संस्कार किया है, तुमने मेरे पार्थ की जान क्यों ली?”
तुलसी जब रियो को मारने की बात से इनकार करती है, तो करण उसकी एक नहीं सुनता। वह रोते हुए अपनी मां को ‘कातिल‘ और ‘श्राप‘ तक कह देता है। यहाँ तक कि करण ने तुलसी की तुलना मदिरा से कर दी और कहा कि आज से मेरे लिए मेरी मां मर चुकी है।
पति मिहिर ने खत लिखकर तोड़ा रिश्ता, क्या जेल में अरुंधति बढ़ाएगी तुलसी की मुश्किलें?

तुलसी की जिंदगी में दुखों का पहाड़ यहीं नहीं थमा। शांति निकेतन का माहौल इतना खराब हो चुका है कि घर की बहुएं अब ‘कातिल के घर‘ में रहने से इनकार कर रही हैं और नियति अपना सामान समेट कर घर छोड़कर चली गई है। इसी बीच तुलसी को उसके पति मिहिर का एक खत मिलता है, जिसमें मिहिर ने साफ कह दिया है कि वह उससे मिलने कभी जेल नहीं आएगा।
जिस परिवार के लिए तुलसी ने अपनी पूरी जिंदगी कुर्बान कर दी, आज उसी परिवार ने उससे मुंह मोड़ लिया है। दूसरी तरफ, नए प्रोमो के अनुसार जेल के अंदर ‘अरुंधति‘ नाम की एक खतरनाक महिला का राज चलता है, जो कैदियों से हफ्ता वसूली करती है। अब देखना होगा कि क्या तुलसी जेल के इस नए नरक से बाहर निकल पाएगी या फिर उसकी जिंदगी हमेशा के लिए सलाखों के पीछे ही बर्बाद हो जाएगी।
Read More: Vasudha 02 July 2026 Spoiler Alert: Chauhan House में मचा हाहाकार, क्या Dev करेगा अपनी…


Download Android App
Download iOS App




