Aaj ka Mausam 22 July 2026: दिल्ली में बूंदाबांदी, यूपी-बिहार समेत 20 राज्यों में भारी बारिश, जानें मौसम का ताजा हाल

Summary :

मानसून ने एक बार फिर गति पकड़ ली है, जिससे देशभर के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज, 22 जुलाई को 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट है।

मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है, देशभर के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज, 22 जुलाई को 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसी के साथ दिल्ली, यूपी और बिहार में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट है। बारिश की वजह से कई राज्यों में तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

किन 20 राज्यों में होगी बारिश?

आज, 22 जुलाई को जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट है, उसमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, असम और मेघालय शामिल है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह से ही हल्की-हल्की बूंदाबांदी हो रही है। सुबह से दोपहर तक कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान बिजली चमकने और 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। आज आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यूपी में अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का रुख बदला हुआ है। प्रदेश में तीन-चार दिनों के अंदर तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रयागराज, मेरठ, शामली, बागपत, बिजनौर, आगरा, मथुरा, रामपुर, बरेली, अलीगढ़, झांसी, समेत कई जिलों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में येलो अलर्ट है। 23-24 जुलाई के बीच भी बारिश की संभावना है, वहीं 26 और 27 जुलाई को भारी बारिश का पूर्वानुमना है।

बिहार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बिहार में मौसम का मिजाज तेज़ी से बदल रहा है, यहां उमस के बीच अचानक आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य में तेज़ तूफानी हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की है। पटना, रोहतास, नवादा और कैमूर समेत कई जिलों में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिससे जलभराव और ट्रैफिक की समस्या हो सकती है। इसके अलावा गया, बक्सर, सिवान और वैशाली समेत कुल 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश में मानसून आफत बनकर बरस रहा है। राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हो रहा है और नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने आज, 22 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कांगड़ा और मंडी जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि चंबा, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए येलो अलर्ट है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान (22 जुलाई) न्यूनतम तापमान (22 जुलाई)
दिल्ली (Delhi) 32°C 28°C
चेन्नई (Chennai) 35°C 28°C
रांची (Ranchi) 25°C 23°C
जयपुर (Jaipur) 29°C 26°C
मुंबई (Mumbai) 27°C 27°C
नैनीताल (Nainital) 25°C 21°C
लखनऊ (Lucknow) 33°C 28°C
भोपाल (Bhopal) 27°C 24°C
कोलकाता (Kolkata) 28°C 27°C
शिमला (Shimla) 23°C 20°C
पटना (Patna) 32°C 27°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।