दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और बारिश, 16 राज्यों में तूफानी मौसम की चेतावनी, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 30 June 2026: देश के कुछ राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है और वहीं कुछ राज्यों में बारिश का कहर जारी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे की ओर बढ़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 24 से 72 घंटों के अंदर 16 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान कुछ इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली समते कई राज्यों में मौसम यू-टर्न लेने वाला है, इसके अलावा महाराष्ट्र राजस्थान और हिमाचल में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश के आसार हैं। इसके बाद भीषण…

Aaj Ka Mausam 30 June 2026: देश के कुछ राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है और वहीं कुछ राज्यों में बारिश का कहर जारी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे की ओर बढ़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 24 से 72 घंटों के अंदर 16 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान कुछ इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली समते कई राज्यों में मौसम यू-टर्न लेने वाला है, इसके अलावा महाराष्ट्र राजस्थान और हिमाचल में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश के आसार हैं। इसके बाद भीषण गर्मी से जूझ रहे राज्यों में लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल…

16 राज्यों में Rain Alert

Aaj Ka Mausam 30 June 2026
Rain Alert (Image- Social Media)

देश के एक बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है, जिसके चलते मौसम विभाग ने 16 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु शामिल है।

दिल्ली में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर और शाम के समय तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
पूर्वानुमान के मुताबिक, दिनभर गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जबकि दोपहर और शाम के समय तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। 1 जुलाई को भी मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा।

यूपी में बारिश

Aaj Ka Mausam 30 June 2026
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मॉनसून का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, गोंडा, सुल्तानपुर, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, महोबा, एटा, मैनपुरी, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

बिहार में बदला मौसम

बिहार की राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही पटना, गया, नवादा, औरंगाबाद, सिवान, भोजपुर, बक्सर, समस्तीपुर, दरभंगा, भागलपुर और मुंगेर समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

महाराष्ट्र में भारी बारिश

Aaj Ka Mausam 30 June 2026
Maharashtra Weather (Image- Social Media)

महाराष्ट्र में मॉनसून की पहली बारिश ने मुंबई की रफ्तार धीमी कर दी है। मध्य महाराष्ट्र में 30 जून से लेकर 5 जुलाई के बीच रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। इसके अलावा 2 और 3 जुलाई को कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से जलभराव हो गया है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 39°C 31°C
मुंबई (Mumbai) 28°C 27°C
चेन्नई (Chennai) 36°C 29°C
कोलकाता (Kolkata) 32°C 28°C
लखनऊ (Lucknow) 34°C 28°C
पटना (Patna) 32°C 28°C
रांची (Ranchi) 30°C 24°C
भोपाल (Bhopal) 30°C 26°C
जयपुर (Jaipur) 39°C 31°C
शिमला (Shimla) 28°C 21°C
नैनीताल (Nainital) 24°C 21°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।