Aaj Ke Mukhya Samachar: PM मोदी ने दिल्ली को दी 2 बड़ी सौगातें, ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर निकले राहुल गांधी

Summary :

Aaj Ke Mukhya Samachar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश की राजधानी दिल्ली में दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने रोहिणी में एक रोड शो भी किया। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद थे। लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली ये परियोजनाएँ दिल्ली-एनसीआर की यातायात समस्या को कम करने में अहम भूमिका निभाएंगी। Aaj Ke Mukhya Samachar:  राहुल निकालेंगे वोटर अधिकार…

Aaj Ke Mukhya Samachar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश की राजधानी दिल्ली में दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने रोहिणी में एक रोड शो भी किया। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद थे। लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली ये परियोजनाएँ दिल्ली-एनसीआर की यातायात समस्या को कम करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

Aaj Ke Mukhya Samachar:  राहुल निकालेंगे वोटर अधिकार यात्रा

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रविवार को सासाराम से  ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा राज्य में मतदाता सूची के चुनाव आयोग द्वारा किए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में आयोजित की जा रही है। कांग्रेस नेता सुबह-सुबह अपने आवास से इस यात्रा में शामिल होने के लिए निकले, जिसमें राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे।

Aaj Ke Mukhya Samachar:  जन्माष्टमी के बाद सोने के रेट में बदलाव

Gold Rate Today
Gold Rate Today

बीते शनिवार को देशभर में जन्माष्टमी पर्व को धूम-धाम से मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी और चांदी की कीमतों में उछाल आया था। लेकिन आज 17 अगस्त को फिर सोने के भाव में बदलाव आया है। आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,01,330 प्रति दस ग्राम है और 22 carat sone ka bhav ₹92,900 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं आज चांदी की कीमत ₹1,16,200 रुपये प्रति किलोग्राम है।

Aaj Ke Mukhya Samachar:  कठुआ में बादल फटने से 7 की मौत

 

किश्तवाड़ के बाद अब कठुआ में भी बादल फटा है। रविवार (17 अगस्त) को कठुआ ज़िले के जोड़ इलाके में बादल फटने से भारी तबाही मची है। कई घर मलबे की चपेट में आ गए हैं। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा भी मलबे की चपेट में आ गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग की एक ट्यूब बंद कर दी गई है। हालांकि शुरुआत में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी, लेकिन बाद में पता चला कि सात लोग मारे गए हैं और छह घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं।

Kathua Cloudburst
Kathua Cloudburst

Neha Singh