Aaj Sham ke Mukhya Samachar 20 Aug: पढ़ें शाम की टॉप 5 न्यूज, एक क्लिक में जानें देश विदेश की बड़ी खबरें

Summary :

Aaj Sham ke Mukhya Samachar 20 Aug: आज 20 अगस्त 2025 को शाम से कई बड़ी खबरे सामने आई है। देश-विदेश से लेकर तकनीक, खेल और बिजनेस की यह बड़ी खबरें खास रही है। सोना-चांदी के रेट में भी बदलाव देखने को मिला है। गैजेट की क्षेत्र में भी नए मोबाइल फोन लांच हुए हैं। मौसम की मार कई राज्यों में देखने को मिले हैं। मनीषा हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। आईए विस्तार से जानते है आज शाम की ये बड़ी खबरें। Aaj Sham ke Mukhya Samachar 20 Aug 30 दिन जेल में रहे तो चली जाएगी PM-CM…

Aaj Sham ke Mukhya Samachar 20 Aug: आज 20 अगस्त 2025 को शाम से कई बड़ी खबरे सामने आई है। देश-विदेश से लेकर तकनीक, खेल और बिजनेस की यह बड़ी खबरें खास रही है। सोना-चांदी के रेट में भी बदलाव देखने को मिला है। गैजेट की क्षेत्र में भी नए मोबाइल फोन लांच हुए हैं। मौसम की मार कई राज्यों में देखने को मिले हैं। मनीषा हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। आईए विस्तार से जानते है आज शाम की ये बड़ी खबरें।

Aaj Sham ke Mukhya Samachar 20 Aug

30 दिन जेल में रहे तो चली जाएगी PM-CM की कुर्सी, बिल पेश होते ही विपक्ष ने कॉपी फाड़कर अमित शाह पर फेंकी

सदन में आज बहुत ही महत्वपूर्ण दिन रहा। आज केंद्र सरकार ने तीन बड़े विधेयकों को संसद में पेश किया है। इन बिलों में एक सौ तीसवां संशोधन विधेयक 2025, केंद्र शासित प्रदेश सरकार संशोधन विधेयक 2025, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संशोधन विधेयक 2025 बिल पेश किया गया है। विपक्ष ने इन तीनों बिलों के विरोध में जमकर हंगामा किया।

Aaj Sham ke Mukhya Samachar 20 Aug
Aaj Sham ke Mukhya Samachar 20 Aug

Ration Card से 1 करोड़ लोगों का नाम हटेगा, चेक करें कहीं आपका नाम तो नहीं है शामिल

देशभर में केंद्र सरकार करोड़ों जरूरतमंद लोगों को राशन कार्ड के आधार पर मुफ्त में राशन देती है लेकिन अब जो राशन लेने के पात्र नहीं है उनका नाम राशन कार्ड से हटाया जा रहा है। बता दें कि जिन परिवार में कार, 4 लोग कमाने वाले और टैक्स भरते है उनका नाम अब राशन कार्ड की सूची से हटाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लगभग 1 करोड़ लोगों के नाम काटने के निर्देश दिए गए है।

Gold Rate Today 20 August
Gold Rate Today 20 August

Gold Rate Today 20 August: सोने का दाम गिरा! जल्द बनवाएं गहने, जानें अपने शहर में ताजा रेट

कई दिनों से लगातार उछाल के बाद सोने के दाम में गिरावट आई है। आज 20 अगस्त को सोने-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। आज सर्राफा बाजार में 24 carat sone ka bhav ₹1,00,890 रुपए प्रति दस ग्राम है और 24 carat sone ka bhav ₹92,490 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं आज चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट आई है। आज चांदी की कीमत ₹1,15,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।

Aaj Sham ke Mukhya Samachar 20 Aug
Aaj Sham ke Mukhya Samachar 20 Aug

कम बजट वालों के लिए खुशखबरी! 7,000mAh बैटरी और 50 MP कैमरा के साथ RealMe P4 Series लॉन्च

RealMe ने धमाकेदार P4 Series को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि इस सीरीज में P4 और P4 PRO स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इन दोनों स्मार्टफोन में शानदार डिस्पले, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और कई फीचर को शामिल किया गया है। 6.7 इंच की बड़ी डिस्पले के साथ ही MediaTek Dimensity 7400 का दमदार प्रोसेसर दिया गया है।

Manisha Murder Case Update
Manisha Murder Case Update

Manisha Murder Case Update: हरियाणा में बिश्नोई गैंग की हुई एंट्री, हत्यारों पर मंडराया मौत का खतरा

हरियाणा के भिवानी जिले की महिला शिक्षक मनीषा की संदिग्ध मौत को लेकर मामला अब और गंभीर होता जा रहा है। इसी बीच हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा सरकार भिवानी शिक्षक हत्या मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपगी। साथ ही राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पीड़िता मनीषा को न्याय दिलाने के लिए काम कर रही है और वह मामले की रिपोर्ट पर नजर रख रहे हैं। वहीं अब इस हत्याकांड में बिश्नोई गैंग की एंट्री हो गई है।

ALSO READ: 3 साल की जेल और 1 करोड़ का जुर्माना! सट्टेबाजी वाले ऑनलाइन गेम्स पर चलेगा सरकार का चाबुक, संसद आज पेश होगा बिल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।