Ration Card: देशभर में केंद्र सरकार करोड़ों जरूरतमंद लोगों को राशन कार्ड के आधार पर मुफ्त में राशन देती है लेकिन अब जो राशन लेने के पात्र नहीं है उनका नाम राशन कार्ड से हटाया जा रहा है। बता दें कि जिन परिवार में कार, 4 लोग कमाने वाले और टैक्स भरते है उनका नाम अब राशन कार्ड की सूची से हटाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लगभग 1 करोड़ लोगों के नाम काटने के निर्देश दिए गए है।

इन लोगों का कटेगा नाम
केंद्र सरकार ने अधिक आय होने पर मुफ्त का राशन लेने वालों के लिए अब राशन कार्ड से नाम हटाने की तैयारी कर दी है। बता दें कि सरकार ने कार्य मंत्रालय, आयकर विभाग, सड़क परिवहन विभागों को डेटा एकत्र करने का निर्देश दिया गया है। इस डेटा के अनुसार राशन कार्ड धारक में 94.71 लाख लोग कर दाता है, 17.51 लाख धारकों के पास अपनी कार है और 5.31 लाख लोग बड़ी कंपनियों में कार्य करते है।

Free Ration Card Scheme
केंद्र सरकार ने गरीब लोगों के लिए मुफ्त में राशन देने की सुविधा दी है लेकिन कई ऐसे लोग भी है जिनकी आय अच्छी है लेकिन मुफ्त राशन का लाभ उठा रहे है। बता दें कि जो लोग 6 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक कमाते है, 25 लाख रुपये से अधिका व्यवसाय चलाते है, GST भरते है और किसी भी कंपनी में डायरेक्टर है उन्हें अब मुफ्तर में राशन की सुविधा नहीं मिलेगी और राशन कार्ड से उनका नाम काटा जाएगा।
अपात्र लोगों की पहचान
अपात्र राशन कार्ड धारकों की पहचान की जा रही है बता दें कि अब तक लगभग 19.17 करोड़ राशन कार्ड जारी किए गए है जिससे जरूरतमंदो को राशन की सुविधा मिल सके लेकिन अब इस सूची में शामिल अपात्र लोगों के राशन कार्ड से नाम हटाने की प्रक्रिया को 30 सितंबर तक पूरा किया जाएगा।
ALSO READ: दिवंगत पीएम राजीव गांधी की जयंती आज, प्रियंका गांधी, खड़गे समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि


Download Android App
Download iOS App




