आम आदमी पार्टी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं, शहंशाह द्वारा संचालित एक दल: अजय आलोक

Summary :

पटना, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने की निंदा की। उन्होंने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि जब कपिल मिश्रा, कुमार विश्वास जैसे नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था, तब यही राघव चड्ढा हंस रहे थे। अजय आलोक ने कहा कि इस पूरी वस्तुस्थिति से एक बात आईने की तरह साफ हो जाती है कि आम आदमी पार्टी कोई पार्टी नहीं है। यहां पर सिर्फ अरविंद केजरीवाल का शासन चलता है और अगर बात सिर्फ उनकी करें, तो…

पटना, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने की निंदा की। उन्होंने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि जब कपिल मिश्रा, कुमार विश्वास जैसे नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था, तब यही राघव चड्ढा हंस रहे थे।

अजय आलोक ने कहा कि इस पूरी वस्तुस्थिति से एक बात आईने की तरह साफ हो जाती है कि आम आदमी पार्टी कोई पार्टी नहीं है। यहां पर सिर्फ अरविंद केजरीवाल का शासन चलता है और अगर बात सिर्फ उनकी करें, तो वो केजरीवाल नहीं, कपटीवाल हैं। हमें एक बात का ध्यान रखना होगा कि इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने दावा किया कि निश्चित तौर पर इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि आम आदमी पार्टी कोई राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि शहंशाह द्वारा संचालित एक दल है। अगर आप इस दल में रहते हुए उस शहंशाह के खिलाफ जाने की जहमत उठाते हैं, तो आप वहां पर एक मिनट पर भी नहीं रह सकते।

उन्होंने कहा कि अगर कोई एलपीजी गैस सिलेंडर के संदर्भ में लोगों के बीच में किसी भी प्रकार का भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, तो निश्चित तौर पर ऐसे लोगों को चिन्हित करके फौरन उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि फिर से इस तरह की स्थिति पैदा नहीं हो।

साथ ही, उन्होंने घुसपैठियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि वो कांग्रेस ही थी, जिसने राजनीतिक फायदा अर्जित करने के लिए घुसपैठियों का सहारा लिया था। इसी कांग्रेस ने बांग्लादेशी नागरिकों को भारत की नागरिकता प्रदान की, ताकि उन्हें राजनीतिक फायदा प्राप्त हो सके, लेकिन अब यह पूरा इकोसिस्टम टूट रहा है, जिसकी वजह से लोगों में एक तरह की छटपटाहट देखने को मिल रही है।

उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर राजद और सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह मुनासिब रहेगा कि राजद और सपा किसी भी सूरत में कानून-व्यवस्था का जिक्र न ही करें, क्योंकि इससे इन दोनों ही दलों को किसी भी प्रकार का फायदा होने वाला नहीं है। मेरा तो इन दोनों ही दलों को यही सुझाव रहेगा कि आईना देख लें, इन्हें अपनी छवि खुद-ब-खुद दिख जाएगी।

उन्होंने तेजस्वी यादव के केरल दौरे पर हिदायत देते हुए कहा कि उनके लिए ये बेहतर रहेगा कि वो केरल में ही शिफ्ट हो जाएं, क्योंकि वहां पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं। ऐसी स्थिति में इस बात की प्रबंल संभावना है कि उन्हें इसका बड़े पैमाने पर राजनीतिक फायदा प्राप्त हो।

उन्होंने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने दावा किया कि इन सभी राज्यों में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में एनडीए की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। इन राज्यों में राजनीतिक स्थिति पूरी तरह से हमारे अनुकूल है।

–आईएएनएस

वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk