पेपर लीक प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, “हमें खबर मिली है कि संगठन के कार्यकर्ता को आज पुलिस उठा लेगी”. अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों और आंदोलन में शामिल लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अगर संगठन के लोगों को अरेस्ट किया जाता है तभी आप लोग इस आंदोलन को नहीं रोकना”. इतना ही नहीं अभिजीत ने सरकार से सवाल करते हुए कहा, “पिछले 35 दिनों से तिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे हैं तो गिरफ्तारी की जरूरत क्यों है।
क्या कहा अभिजीत दीपके ने?
#WATCH दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडिंग प्रेसिडेंट अभिजीत दिपके ने कहा, “जंतर-मंतर पर हमारा धरना तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते। हमें बहुत राहत है कि सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल तोड़ दी है, क्योंकि 26 दिन से ज़्यादा हो गए थे। उनकी ज़िंदगी… pic.twitter.com/jEPalZhY5w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
बता दें कि अभिजीत दीपके ने कहा कि उनकी टीम महात्मा गांधी और बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों पर चलती है। संविधान के रास्ते पर विश्वास करती है। दीपके ने कहा कि अगर वे शांतिपूर्वक और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रख रहे हैं तो सरकार उन्हें अरेस्ट करके सबसे बड़ी गलती करेगी। उन्होंने आगे कहा, सोनम वांगचुक को जंतर मंतर से हटा कर गलती कर दी, यह प्रोटेस्ट और मजबूत हो गया है। उन्होंने बार-बार कहा कि अगर उनकी टीम को अरेस्ट किया जाता है तो आंदोलन और भी बड़ा बन सकता है। ”
पत्रकारों से बातचीत में अभिजीत दीपके ने क्या मांगें रखीं?
पत्रकार से बातचीत में दीपके ने कहा कि, ‘आगर गिरफ्तारी होती है तो, आंदोलन को देश के हर इलाके तक ले जाना चाहिए, लेकिन यह पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए. उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्वक करें। साथ ही कहा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते तब तक यह आंदोलन नहीं रुकेगा।” मालूम हो कि यह पूरा मामला नीट पेपर लीक से जुड़ा हुआ है अब यह देश भर में उग्र हो चुका है। छात्रों के साथ-साथ विपक्ष की भी मांग एक ही है कि सरकार, जल्द से जल्द शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले।”


Download Android App
Download iOS App




