JNU के कुलपति को हटाने के लिए करीब 100 सांसद राष्ट्रपति को पत्र लिखेंगे

Summary :

माकपा नेता सीताराम येचुरी ने मंगलवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति को हटाने की मांग करते हुए करीब 100 सांसद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखेंगे।

माकपा नेता सीताराम येचुरी ने मंगलवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति को हटाने की मांग करते हुए करीब 100 सांसद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखेंगे। 
वह विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ और छात्र संघ द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। 
येचुरी ने कहा, “संसद के कई सदस्यों, करीब 100 से संपर्क किया गया है और उन्होंने राष्ट्रपति जो कि विश्वविद्यालय के विजिटर भी हैं, उन्हें पत्र लिखने का फैसला किया है जिसमें कुलपति को हटाने का अनुरोध किया जाएगा।” 

Shera Rajput