कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ को लेकर सोमवार सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि गाली-गलौज करना उसका कल्चर बन गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने यह सवाल भी किया कि भाजपा नेता की भाषा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौन क्यों है? सिब्बल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने (बयान) सुना है, हमने देखा है, मैंने खुद उसको देखा है।
हम भाजपा से कुछ और उम्मीद भी नहीं कर सकते। इस पर भी प्रधानमंत्री जी चुप रहेंगे। भाजपा नेता ने जो बोला है उसे सार्वजनिक तौर पर नहीं कहा जा सकता, लेकिन प्रधानमंत्री जी मौन हैं।’’
उन्होंने दावा किया, ‘‘ ये गाली देने का भाजपा का कल्चर बन गया है। इसकी शुरुआत 2014 से पहले भाजपा ने की और अब हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी ने की है।’’ हिमाचल भाजपा के प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी का एक वीडियो वायरल हुआ है। सत्ती ने इस पर माफी मांगने से इंकार करते हुए कहा कि वह सोशल मीडिया पर वायरल संदेश पढ़ रहे थे और पार्टी कार्यकर्ताओं से कह रहे थे कि इस तरह के संदेश शेयर नहीं करें।


Download Android App
Download iOS App



