अभिनेत्री खुशबू सुंदर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और बीजेपी के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुई। ख़ुशबू सुंदर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद “दमन” का आरोप लगाते हुए भाजपा में शामिल हो गई। वह 2014 में कांग्रेस में शामिल हुई थीं।
बीजेपी में शामिल होने से पहले आज सुबह ही कांग्रेस ने अपने प्रवक्ता के रूप में खुशबू सुंदर को हटा दिया था। भाजपा में शामिल होने के बाद ख़ुशबू ने कहा, “मैंने समय के साथ महसूस किया है कि देश को सही दिशा में ले जाने के लिए देश को पीएम नरेंद्र मोदी जैसे किसी व्यक्ति की आवश्यकता है।”
बता दें कि सोमवार यानि आज सुबह ही खुशबू ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। खुशबू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र भी लिखा। पत्र में उन्होंने पार्टी के अंदर बैठे उच्च स्तर के लोगों पर दबाए जाने का आरोप लगाया। खुशबू सुंदर के इस्तीफे से पहले पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (मीडिया) प्रणव झा की ओर से जारी बयान के मुताबिक खुशबू सुंदर को प्रवक्ता पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



