जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के रामबाग इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में 2 आतंवादियों को सेना ने ढेर कर दिया और सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि सैफुल्ला नाम के एक पाकिस्तानी आतंकवादी और लश्कर के साथ जुड़े एक स्थानीय आतंकवादी फंस गए हैं और ऑपरेशन चल रहा है। सैफुल्ला सितंबर में CRPF कर्मियों पर हमले में शामिल था।
बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर में शनिवार को 2 अलग-अलग एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर सहित 4 आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने कहा है कि कुलगाम जिले में मारे गए 2 आतंकवादियों की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के सदस्यों के रूप में की गई है, जबकि पुलवामा में मारे गए 2 में से एक की पहचान लश्कर के शीर्ष कमांडर जाहिद नाज़ी भट के रूप में की गई है। पुलवामा के मुठभेड़ में लश्कर का शीर्ष कमांडर जाहिद नजीर भट मारा गया।
कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर इसे पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता करार दिया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलवामा के चिनगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में एक इनपुट के बाद सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा कुलगाम में संयुक्त अभियान शुक्रवार रात को शुरू किया गया।



Download Android App
Download iOS App



