ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के 12,872 नए मामलों की पुष्टि के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या छह लाख को पार 603,716 पर पहुंच गई जिसके बाद देश में दूसरे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की संभावना बढ़ गई हैं।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 65 और मरीजों की मौत के बाद देश में अबतक 42,825 लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो चुकी हैं। इससे पहले रविवार को न्यू एंड इमेजिंग रेस्पिरेटरी वायरस थ्रेट्स एडवाइजरी ग्रुपनर्व टैग के अध्यक्ष एवं ब्रिटेन सरकार के सलाहकार पीटर हॉर्बी ने चेतावनी दी थी कि कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एक बार फिर दूसरा राष्ट्रीय लॉकडाउन लगाया जा सकता हैं।
इस बीच इंग्लैंड के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी जोनाथन वान-टैम ने भी चेतावनी देते हुए कहा है कि ब्रिटेन कोरोना महामारी से एक बार फिर जूझने की गंभीर स्थिति में पहुंच गया है जैसी की महामारी की शुरुआत की स्थिति थी। देश के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना प्रतिबंधों की एक नई तीन-स्तरीय प्रणाली की रूपरेखा तैयार कर सकते हैं ताकि कोरोना की ऱफ्तार को एक बार फिर धीमा किया जा सके।


Download Android App
Download iOS App


