Bharat Ratna: दिग्गज और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यह घोषणा की। इसी पर लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही कहा कि यह सम्मान मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है।
सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त करता हूं- लालकृष्ण आडवाणी
भारत रत्न मिलने की धोषणा के बाद लालकृष्ण आडवाणी ने सभी को आभार व्यक्त किया है। इस दौरान आडवाणी ने कहा कि सम्मान देने लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने जताई खुशी
PM मोदी बोले, मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने उनसे बात भी की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान स्मारकीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उप प्रधान मंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी खुद को प्रतिष्ठित किया।


Download Android App
Download iOS App



